सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे हैं, जो अपने नाम से फिल्मों को हिट करवाने का दम रखते हैं। उनकी हर नई फिल्म शूटिंग के साथ ही चर्चा का विषय बन जाती है और रिलीज से पहले ही कुछ फिल्मों को हिट का दर्जा दे दिया जाता है। इन दिनों आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर लाइमलाइट में हैं, जो रिलीज के लिए तैयार है। दूसरी तरफ सलमान खान भी अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की वजह से छाए हुए हैं, जिसकी ग्रैंड कास्टिंग पर दर्शकों की नजरें बनी हुई हैं। इसी बीच, आमिर खान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। हैरानी का बात ये है कि इस इंटरव्यू में आमिर ने सलमान से दूर रहने की बात की थी।