फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sona Mohapatra: हिंदी न बोल पाने वालों पर सोना महापात्रा ने कसा तंज, कहा- ये की बात है कि…..

Thu, 30 Jun 2022 10:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर अभिनेत्री सिंगर सोना महापात्रा अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। सोना आए दिन लगभग सभी मामलों पर खुलकर अपने विचार लोगों के सामने रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सोना मोहपात्रा - फोटो : Instagram

इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर अभिनेत्री सिंगर सोना महापात्रा अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। सोना आए दिन लगभग सभी मामलों पर खुलकर अपने विचार लोगों के सामने रखती हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बीते कई दिनों से जारी भाषा विवाद पर अपना मत रखा है। सोना ने कहा कि ये 'शर्म की बात' बात है कि बॉलीवुड के कुछ अभिनेता हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने के बावजूद हिंदी में पारंगत नहीं हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सोना मोहपात्रा - फोटो : Instagram

सोना ने कहा कि दक्षिण भारतीय सिनेमा जहां अपनी संस्कृति को अपनाता है, तो वहीं कुछ हिंदी फिल्म अभिनेता भाषा तक को ठीक से बोलने के लिए संघर्ष करते हैं। सोना इन दिनों बॉलीवुड में पार्श्व गायिका के रूप में काम करने के बजाय लाइव शो पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है। हालांकि, अपने इस फैसले पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह इंडस्ट्री से अलग हो रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
Sona Mohapatra

हिंदी भाषा की जारी बहस पर टिप्पणी करते हुए सोना ने कहा कि, "मैं एक बात कह सकती हूं, कि मैंने आरआरआर और पुष्पा देखी है और इसे देखने के बाद मैं एक भी बात कह सकती हूं, सलाम! प्रयास, कला निर्देशन, कास्टिंग सभी शानदार थी। उन्हें अपनी संस्कृति को अपनाते हुए देखना बहुत अच्छा था।" उन्होंने आगे कहा कि "हमारे पास बॉलीवुड में कुछ अविश्वसनीय सितारे हैं, लेकिन यहां ऐसे कलाकार भी हैं, जो मुश्किल से हिंदी बोल सकते हैं और यह शर्म की बात है क्योंकि एक हिंदी फिल्म स्टार के रूप में भाषा में धाराप्रवाह होना चाहिए। साउथ की फिल्मों में भारतीय सौंदर्यशास्त्र काफी दमदार हैं।"

विज्ञापन

4 of 4
शट अप सोना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा जल्द ही शट अप सोना में दिखाई देंगी। यह एक डॉक्यूमेंट्री है, जो सिंगर पर ही आधारित है। यह फिल्म कई धमकियों के बावजूद गायिका सोना महापात्रा की पितृसत्ता के खिलाफ निडर लड़ाई पर आधारित है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इस फिल्म को दीप्ति गुप्ता द्वारा निर्देशित और सोना महापात्रा द्वारा निर्मित किया गया है। शट अप सोना का प्रीमियर 1 जुलाई को जी5 पर होगा।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें