फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया आइडल से अनु मलिक के हटने पर खुश हुईं सोना माेहापात्रा, बताई 'सांकेतिक जीत'

Sat, 23 Nov 2019 07:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sona Mohapatra - फोटो : file photo
इंडियन आइडल के 11वें सीजन से अनु मलिक को जज के तौर पर हटा दिया गया है। बीते दिनों गायिका सोना माेहापात्रा ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 11वें सीजन में गायक अनु मलिक के जज बनने पर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने अनु मलिक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई आलोचनात्मक पोस्ट भी लिखी थीं। इतना ही नहीं सोना माेहापात्रा ने केंद्रीय महिला और बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को ओपन लेटर लिखकर अनु मलिक के मामले दखल देने की अपील की। इंडियन आइडल से अनु मलिक के हटने पर अब सोना मोहापात्रा ने अपनी खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 4
sona mohapatra - फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार इंडियन आइडल से अनु मलिक के हटने पर सोना मोहापात्रा ने इसे अपनी 'सांकेतिक जीत' बताई है। उन्होंने कहा-  यह अच्छी खबर है। सोनी टीवी ने यह फैसला लेने में थोड़ी देरी दिखाई, लेकिन मैं काफी खुश हूं कि आखिरकार उन्हें शो से हटाया गया। यह पूरे देश की लड़ाई थी। कई ऐसे लोग थे जो इस इंसान (अनु मलिक) को राष्ट्रीय टेलीविजन पर नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि ये गलत लोगों को गलत संदेश दे रहा था कि वे भी ऐसा कर के बच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
sona mohapatra - फोटो : file photo
सोना ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, मैं निष्पक्षता और न्याय के लिए लड़ रही थी। अब ये जानकर मुझे लगता है कि यह उन सभी महिलाओं की भी, जिनके साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, यह शुरू हुई है। हम चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि इंडियन आइडल 11 के जज बनने के बाद से ही सिंगर और कंपोजर अनु मलिक विवादों में हैं। दरअसल पिछले साल अनु मलिक पर कई महिलाओं ने #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Sona Mohapatra - फोटो : Social Media
बता दें कि अनु मलिक पर लगे #MeToo के आरोपों के बाद सोनी टीवी को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा था। वहीं सोना महापात्रा ने केंद्रीय महिला और बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को ओपन लेटर लिखकर अनु मलिक के मामले दखल देने की अपील की। स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा था कि उनका मंत्रालय भारत में सभी यौन अपराधियों की डिजिटल सूची बना रहा है, ताकि नियोक्ताओं को जब कभी जरूरत हो, कर्मचारियों की पृष्ठभूमि जांच सकें। सोना ने ये पत्र गुरुवार दोपहर को लिखा और शाम होते-होते ये खबर आ गई कि अनु मलिक को इंडियन आइडल 11 से बाहर निकाल दिया गया है।

पढ़ें: #MeToo के आरोपी अनु मलिक हुए इंडियन आइडल 11 से बाहर, फैसले पर कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें