मशहूर शायर कैफी आजमी और उनकी पत्नी शौकत कैफी
- फोटो : अमर उजाला
शौकत कैफी का निधन
अभिनेत्री शबाना आजमी की मां शौकत कैफी ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 90 वर्षीय शौकत का निधन जुहू स्थित अपने घर पर ही हुआ। बताया जा रहा है कि शौकत काफी समय से बीमार थीं और उन्होंने अपनी बेटी शबाना की बाहों में आखिरी सांस ली। शौकत मशहूर शायर कैफी आजमी की पत्नी थीं। लोग उन्हें प्यार से शौकत आपा कहकर बुलाते थे, शौकत ने कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के लिए यादगार हो गए जिसमें मुज्जफर अली की फिल्म 'उमराव जान' भी शामिल है। शौकत आखिरी बार साल 2002 में फिल्म साथिया में नजर आईं थीं, जिसमें उन्होंने बुआ का रोल निभाया था। वहीं शौकत ने कैफी के साथ मिलकर इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन, प्रोग्रेसिव एसोसिएशन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की कल्चरल विंग के लिए लम्बे अरसे तक काम किया।