फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Metoo पर अनु मलिक के बचाव में उतरीं हेमा पर भड़कीं ये दो सिंगर, बोलीं-रेप करने में दो...

Fri, 08 Nov 2019 12:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
सोना मोहपात्रा, अनु मलिक, हेमा सरदेसाई - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 11' में अनु मलिक जज बने हुए हैं। मीटू के तहत आरोपों का सामना कर रहे अनु मलिक का जहां कुछ ने समर्थन किया है तो वहीं सोना महापात्रा सहित दूसरी महिलाएं लगातार उनका विरोध कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हेमा सरदेसाई - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर हेमा सरदेसाई ने हाल ही में अनु मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था-  'अगर प्रचार के लिए आप उस पर पत्थर फेंक रहे हैं, तो यह स्वीकार्य नहीं है। मैं उन जाने माने सिंगर्स से पूछती हूं, जिन्हें उनके अधिकांश बड़े गाने मिले, तो आप आज चुप क्यों हैं, जब आपको उनके साथ खड़ा होना चाहिए? मेरा मतलब है कि तालियां दो हाथों से बजती हैं।' हेमा सरदेसाई के इस पोस्ट पर सोना महापात्रा और नेहा भसीन ने गुस्सा निकाला है।
विज्ञापन

3 of 6
Sona Mohapatra - फोटो : social media
सोना महापात्रा ने कहा- 'कोई जाकर मिस सरदेसाई को बताए कि हां, रेप करने में दो शरीर लगते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पीड़ित को ही दोषी बताया जाए। पीड़ितों पर आरोप लगाने की वजह से ही नाबालिग और उनके परिवार शिकायत नहीं करते। बीमार, मूर्ख महिला।'

 

4 of 6
Neha Bhasin - फोटो : twitter
सिंगर नेहा भसीन ने लिखा- 'वाकई, ताली बजाने में दो हाथ लगते हैं? आपके लिए मैं अपने दोनों हाथों से धीरे-धीरे तालियां बजा रही हूं। कौन चाहता है कि अनु मलिक के बारे में सामने आकर बोले। बस उसका बचाव ना करें क्योंकि आप भाग्यशाली हो कि आपके साथ अच्छा व्यवहार हुआ।'

 
विज्ञापन

5 of 6
Neha Bhasin - फोटो : twitter
नेहा भसीन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'आखिर में यह कहना चाहती हूं कि वह साल 2004 था और अगर तब मैं नादान सी 21 साल की नहीं होती तो मैं भागती नहीं बल्कि उसे जोर से थप्पड़ मारती। उसका एक वीडियो बनाती और उसके मुंह पर जाकर वही कहती जो आज हर कोई जानता है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anu malik - फोटो : social media
बता दें कि मीटू के आरोपों के बाद शो में अनु मलिक दोबारा जज बनकर लौटे हैं जिसके बाद से ही शो की आलोचना हो रही है। मामला बढ़ता देख अब सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने अपने कदम पीछे खींचे हैं। खबर है कि जल्द ही अनु मलिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। माना जा रहा है ऐसे में चैनल अनु मलिक की जगह किसी नए जज को ला सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें