फिल्म इंडस्ट्री से अक्सर घरेलू हिंसा के मामले सुनने में आते हैं । हाल ही में एक एक्टर पर अपनी मॉडल पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस एक्टर का नाम है करन शास्त्री । करन की पत्नी स्वाती मेहरा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है ।
विज्ञापन
2 of 5
karan
- फोटो : social media
स्वाती ने बताया कि पति करन ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया। मारपीट की वजह से स्वाती के कान का पर्दा भी फट गया । अब वे दोनों साथ नहीं रहते हैं। स्वाती का कहना है कि दहेज के लिए करन ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो इमेज
बता दें कि स्वाती और करन की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी। इनकी पहली मुलाकात पिछले साल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें करन मुख्य भूमिका अदा कर रहे थे।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वाती ने मुंबई के गोरेगांव थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । इस मामले में करन का भी बयान आ गया है ।
करन का कहना है कि उन्होंने कभी स्वाती पर हाथ नहीं उठाया । लेकिन अब वो साथ नहीं रहते। दोनों ने सहमति से यह फैसला लिया है। अब स्वाती ने उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया है। करन का आरोप है कि स्वाती उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश कर रही हूं।