फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sohail-Salman Khan: सलमान खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं सोहेल, बोले- भाई हैं लेकिन प्रोफेशनल हैं

Thu, 11 May 2023 06:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म जय हो में दबंग खान ने आखिरी बार सोहेल के निर्देशन में काम किया था। इस बीच हाल ही में सोहेल ने खुलासा किया है कि वह मौजूदा समय में एक ऐसे प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं, जो संभावित रूप से एक एक्शन फिल्म हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस  फिल्म के लीड रोल के लिए उनकी पहली पसंद सलमान खान हैं।
Bollywood: अदा नहीं, आवाज से भी किरदार में जान फूंक देते हैं ये सेलेब्स, एनिमेटेड फिल्मों में दिखाया हुनर
विज्ञापन

2 of 5
सलमान और सोहेल - फोटो : सोशल मीडिया
मुबंई में आयोजित एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में उन्होंने डायरेक्टर की कुर्सी पर दोबारा लौटने की योजना पर खुलकर बात की। अपनी आने वाली फिल्म के मुख्य अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर और क्या सलमान को इस भूमिका में कास्ट किया जाएगा के सवाल पर सोहेल ने कहा, "पहली पसंद तो वही होती है के भाई के पास जाए, लेकिन भाई के लिए रोल उपयुक्त भी होना चाहिए। वह भाई हैं, लेकिन प्रोफेशनल है। पसंद या नापसंद करना (भूमिका) वो उनके ऊपर है।"
Bollywood Actor: बॉलीवुड के इन एक्टर्स पर लग चुका है प्यार में दगाबाजी का आरोप, कई एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट
विज्ञापन

3 of 5
सोहेल, सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, “जब आप सलमान खान के साथ फिल्म बनाते हैं, तो उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इसलिए जब आप उनके पास जाते हैं तो आपको अपनी पटकथा के बारे में निश्चित होना चाहिए। स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद देखते कि आगे क्या होता है।''
Roadies 19: रोडीज के सेट पर मचा हंगामा, प्रिंस नरूला ने रिया चक्रवर्ती पर लगाया धमकी देने का आरोप!

4 of 5
सलमान खान, सोहेल खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सलमान खान और सोहेल खान ने प्यार किया तो डरना क्या, हैलो ब्रदर और जय हो जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। सोहेल की आखिरी निर्देशित फिल्म फ्रीकी अली थी, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
11 Years of Ishaqzaade: अमित की सुरमयी उड़ान के पूरे हुए 11 साल, बोले, अब भी भावुक कर देता है जरा सा जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। टिकट खिड़की पर फिल्म ने बहुत मुश्किल से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 
Bollywood Celebs: इश्क के मामले में नाकाम रहे ये बॉलीवुड सितारे, अब तक नहीं बसा पाए घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें