फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Sachdev: पार्टी से निकलते ही लड़खड़ाने लगीं सोहेल खान की एक्स वाइफ, यूजर्स बोले- नशे सी चढ़ गई

Sun, 27 Nov 2022 11:48 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सीमा सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के जाने-माने कपल रहे हैं। हालांकि दोनों ने तलाक ले लिया है, उनके तलाक के बाद अरबाज के भाई सोहेल खान ने भी तलाक ले लिया था। हालांकि इन दिनों उनके तलाक की नहीं बल्कि सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेव को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल सीमा अपने वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि सीमा काफी नशे में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सीमा सचदेव
दरअसल हाल ही में करण जौहर ने मुंबई में अपने रेस्तरां 'न्यूमा' में एक पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। पार्टी में सीमा सचदेव भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने तेंदुआ प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थी। इस पार्टी से जैसे ही वह बाहर निकलीं तो पैपराजी की खूब भीड़ लग गई। इस दौरान वह लड़खड़ा रही थीं। बता दें कि सीमा ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने खूब ड्रिंक किया है।

इसे भी पढ़ें- Harivansh Rai Bachchan: जब अमिताभ ने पिता से पूछा, 'पैदा ही क्यों किया'? हरिवंश राय बच्चन से मिला था यह जवाब
 
विज्ञापन

3 of 4
सीमा सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया
जब पैपराजी ने उनको पोज देने के लिए कहा तो वह लड़खड़ा गईं। उस दौरान सीमा को दीवार का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद वह किसी तरह खड़ी हो पाईं, जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला। इस वीडियो के सामने आने का बाद सीमा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। कोई कह रहा है, 'जरा सा झूम लूं मैं' तो किसी ने कहा, 'दारू पी रखी है चला नहीं जा रहा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नशे सी चढ़ गई'। 

विज्ञापन

4 of 4
सीमा सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले सीमा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह अपने बेटे योहान के साथ नजर आ रही थीं। ये तस्वीरें दिवाली सेलिब्रेशन की थीं। उन तस्वीरों में दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें