बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान जिसतना लाइम लाइट में रहते हैं। उतनी ही सुर्खियों में उनके परिवार के सदस्य भी रहते हैं। सलमान खान के दो भाई और हैं अरबाज खान और सोहेल खान। ये तीनों ही भाई इंडस्ट्री में लुक्स के मामले में सभी हीरो को कड़ी टक्कर देते हैं। लेकिन आज बात करेंगे सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के बारे में। सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1970 को हुआ था। इस साल सोहेल अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास दिन पर आपको बताते हैं सोहेल खान की लव स्टोरी के बारे में...