फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha-Kunal Christmas: कुणाल खेमू-सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ मनाया क्रिसमस का जश्न, तस्वीरें हुईं वायरल

Fri, 20 Dec 2024 02:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Soha Ali Khan Kunal Kemmu Christmas: कुणाल खेमू और सोहा अली खान अपने परिवार के साथ समय बिताने को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं, यह जोड़ा हर मौके का पूरा आनंद उठाता है और साथ में बेहतरीन यादें बनाता है। गुरुवार को दोनों ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ क्रिसमस मनाने के लिए मुंबई में हैमलेज वंडरलैंड कार्निवल में शामिल हुए, जहां उन्होंने कई यादों को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।
विज्ञापन
1 of 5
बेटी इनाया के साथ सोहा अली खान और कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
सोहा अली खान और कुणाल ने बेटी इनाया के साथ क्रिसमस के सीजन का भरपूर मजा लिया। सोहा और कुणाल दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की शानदार तस्वीरें शेयर कीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
कुणाल ने बेटी के लिए जीता सॉफ्ट टॉय - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
क्रिसमस कार्निवल में बिताए लगे खूबसूरत पलों को सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिन पर अब प्रशंसक लगातार अपना प्यार बसरा रहे हैं। इस दौरान कुणाल ने एक अच्छे पिता होने के नाते अपनी बेटी इनाया के लिए सॉफ्ट टॉय जीतने के खेल में हिस्सा लिया और उसे लिए एक बड़ा सा साफ्ट टॉय डॉगी जीता।
 
विज्ञापन

3 of 5
इनाया ने की कार की सवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू ने इस दौरान कार की सवारी से लेकर कुणाल खेमू के मजेदार खेलों में भागीदारी ली और इनाया के साथ कई गेम्स में भाग लिया। पहली तस्वीर में कपल की एक प्यार भरी तस्वीर है क्योंकि वे सभी कैमरे के लिए मुस्कुरा रहे हैं। अगली तस्वीर में, उनकी बेटी को सवारी का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। 
Tripti Dimri: रेनडियर हेयरबैंड-मार्शमैलो के साथ तृप्ति ने मनाई क्रिसमस पार्टी, गोलगप्पों पर टकटकी लगाती दिखीं
 

4 of 5
दोस्तों के साथ सोहा-कुणाल - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
कुछ पारिवारिक पलों और अपने करीब दोस्त और उसकी छोटी बेटी के साथ भी दोनों सेलेब्स ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान पापा कुणाल के जीते गए सॉफ्ट टॉय को इनाया प्यार से किस करती आईं। तस्वीरों के साथ, सोहा अली खान ने कैप्शन लिखा, "यह क्रिसमस की तरह दिखने लगा है।" इस दौरान सोहा ग्राफिक्स सफेद ओवरशर्ट पहनी दिखीं। उन्होंने अपने स्टाइलिश लुक को जींस के साथ पेयर किया। उनके साथ ट्विनिंग करते हुए, कुणाल ने भी एक सफेद टी और हल्के नीले रंग की जींस पहन ली। इनाया ड्रेस में क्यूट लग रही थीं।
Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बावजूद? अल्लू की पुष्पा 2 को उत्तर भारतीय सिनेमाघरों से दिया गया हटा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सॉफ्ट टॉय पाकर बेहद खुश हुईं इनाया - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने 2015 में शादी की थी और तब से ही दोनों के बीच रिश्ता मजबूत बना हुआ है। यह जोड़ा अपने रिश्ते को प्यार से भरपूर बनाए रखता है और उनके इंस्टाग्राम हैंडल इस बात का सबूत हैं, क्योंकि वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत और प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें