फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies On Father-Son Relation: पिता-पुत्र के रिश्ते पर बनी हैं ये फिल्में, दिखाया गया है दो पीढ़ियों का टकराव

Fri, 20 Dec 2024 12:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies On Father-Son Relation: फिल्म 'वनवास' 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ गई है। उत्कर्ष शर्मा, नाना पाटेकर, खुशबू सुंदर जैसे सितारों से सजी ये फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते की कहानी है। बॉलीवुड में इससे पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं, जो बाप-बेटे कि रिश्ते पर बनी हैं। आइए जानते हैं
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'वनवास' आज 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर अहम रोल में हैं। 'वनवास' एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें दो पीढ़ियों के बीच आए फासले और टकराव को दिखाया गया है। फिल्म में बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को वनवास भेजने की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई है। 'वनवास' से पहले भी बॉलीवुड में पिता-पुत्र के रिश्ते पर कई फिल्में बन चुकी हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यवंशम - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशम
अमिताभ बच्चन अभिनीत यह फिल्म पिता-पुत्र की कहानी पर बनी है। इसमें उनके अलावा सौंदर्या, जयासुधा, कादर खान और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म में अमिताभ बच्च डबल रोल में दिखे। फिल्म की कहानी बाप- बेटे के रिश्ते की है, जो विभिन्न परिस्थिति से गुजरते है और बाद में एक हो जाते है। यह फैमली ड्रामा फिल्म है, जिसमें पीढ़ियो के बीच का टकराव दिखाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
कभी खुशी कभी गम - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
कभी खुशी कभी गम
साल 2001 में आई इस फिल्म में पीढ़ियों का टकराव बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल और करीना कपूर जैसे सितारों से सजी यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया। फिल्म में शाहरुख ने अमिताभ बच्चन के बड़े बेटे राहुल की भूमिका अदा की। राहुल अपने परिवार से कम रसूख वाले परिवार की लड़की (काजोल) से प्रेम विवाह कर लेता है। इससे खफा यशवर्धन (अमिताभ बच्चन) राहुल को घर से निकाल देते हैं। दो पीढ़ियों में आए वैचारिक बदलावों को फिल्म में खूबसूरती से दिखाया गया है।
Anil Sharma Exclusive: 'वनवास' में नाना की एक्टिंग देखकर चौंक जाएंगे, ‘गदर’ के हैंडपंप वाले सीन का भी खुला राज

4 of 6
बागबान - फोटो : सोशल मीडिया
बागबान
साल 2003 में आई फिल्म बागबान में भी पीढ़ियों का टकराव दिखाया गया है। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी इसमें मुख्य भूमिका में हैं। इनके चार बेटे हैं, जिनका रोल अमन वर्मा, समीर सोनी, साहिल चड्ढा और नसिर काजी ने निभाई। अपने-अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए लोग बुजुर्गु माता-पिता को किस तरह बोझ समझने लगते हैं, यह इस फिल्म में बड़े ही मार्मिक तरीके से दिखाया गया है।
Utkarsh Sharma Exclusive: ‘अभी भी माता-पिता के साथ रहते हो?’ जेन जी का यह सवाल उत्कर्ष शर्मा को करता है परेशान
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म दंगल साल 2016 की और बॉलीवुड की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है - फोटो : ट्विटर : @BeingSalmanKhan
'दंगल'
फिल्म 'दंगल' पिता-पुत्र की कहानी पर तो नहीं बनी है, लेकिन पिता-पुत्री के बीच की कहानी जरूर है। इसमें भी बाप-बेटी के बीच का टकराव दिखाया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इसमें आमिर खान, गीता फोगाट, सुहानी भटनागर और जायरा वसीम जैसे सितारे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल'
बीते वर्ष आई रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें रणबीर के पिता की भूमिका में अनिल कपूर नजर आए। अनिल कपूर को एक ऐसे सख्त पिता की भूमिका में दिखाया गया, जो अपने बेटे को किसी लायक नहीं समझता। हालांकि, बाद में फिल्म एक भावुक मोड़ लेती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें