सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
सोहा ने बेटी इनाया-तैमूर का वीडियो शेयर किया
सैफ अली खान की बहन और तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी और तैमूर नजर आ रहे हैं। दोनों बच्चे साथ में खूब मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ सोहा ने एक कैप्शन भी लिखा है, यह कैप्शन सोहा ने बेटी इनाया की तरफ से तैमूर को लिखा है। कैप्शन में लिखा है- ‘साथ में खेलने से लेकर फ्रीस्टाइल रेसिंग तक हमने एक लंबा सफर तय किया है। फैमिली, फूड, गिफ्ट, यह सब जिंदगी भर के लिए हैं। हैप्पी बर्थडे टिम भाई।'