फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल छोटे पति की असलियत जान हिलीं सोफिया हयात, शादी के 1 साल बाद ही घर से निकाला बाहर

Mon, 30 Apr 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोफिया हयात
अक्सर अपने बयानों, वीडियो और तस्वीरों से विवादों में रहने वाली सोफिया हयात ने पिछले साल अप्रैल में इंटीरियर डिजाइनर व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी । कुछ दिन पहले सोफिया ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी भी दी कि वो मां बनने वाली हैं । अब उनके रिश्ते में एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है ।
विज्ञापन

2 of 6
सोफिया हयात
सोफिया हयात ने अपने 10 साल छोटे पति को यूके वाले घर से बाहर निकाल दिया है । इतना ही नहीं उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए यह भी कहा कि वो अपना बच्चा खो चुकी हैं । अपने पति के बारे में सोफिया ने कहा, 'वो शैतान था और एक चोर भी ।'
विज्ञापन

3 of 6
सोफिया हयात
सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए पति व्लाद की सारी असलियत बताई । उन्होंने कहा, 'उसने कहा कि वो एक इंटीरियर डिजाइनर है और महल डिजाइन किए हैं । उसने झूठ बोला । वो कर्जे में डूबा था । उसने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है । लेकिन वो झूठा निकला ।'
 

4 of 6
सोफिया हयात
'मैंने उसका सारा खर्च उठाया । उसके बिल भरे । उसके खाने और कपड़ों पर पैसे खर्च किए । लेकिन उसे वो सब चाहिए था जो मेरे पास है । मैं जब उससे मिली तो वो एक दुकान पर काम करता था । लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की । मैंन फिर भी उससे प्यार किया। क्योंकि मुझे प्यार पर यकीन था । सभी ने मुझे समझाया कि ऐसे इंसान से शादी ना करो जिसके पास ना घर है और ना पैसे ।'
 
विज्ञापन

5 of 6
सोफिया हयात
'लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी । उसने मुझे गलत साबित कर दिया है । इसलिए मैंने उसे घर से और अपनी जिंदगी से निकाल दिया । इससे मुझे एक सबक भी मिला है । अब मैं ऐसे शख्स के साथ कभी नहीं रहूंगी जो मेरी बराबरी का ना हो । मैंने अपना सबकुछ उसे दे दिया लेकिन अब वो अंधेरे में जी रहा है । वो यही डिजर्व करता है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोफिया हयात अपने मंगेतर के साथ
सोफिया के इस पोस्ट ने सारी कहानी बयां कर दी । एक साल में ही सोफिया और उनके पति व्लाद अलग हो गए हैं । बता दें कि कुछ समय पहले सोफिया ने अपने हनीमून का वीडियो लाइव कर दिया था । जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था । अब सोफिया पति से अलग होने के बाद बुरे सदमे से गुजर रही हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें