बॉलीवुड में खिलाड़ी नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार हर साल अपनी कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के इकलौते ऐसे कलाकार हैं, जिनकी हर साल चार से पांच फिल्में रिलीज होती हैं। यही वजह है कि अभिनेता ज्यादातर समय अपनी इन फिल्मों की शूटिंग में ही बिजी रहते हैं। शूटिंग में बिजी रहने के साथ ही वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कम ही नजर आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता से जुड़ा एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दावा किया जा रहा है की अभिनेता लखनऊ में होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सोशल मीडिया पर फैल रही इस अफवाह के बारे में जैसे ही अभिनेता अक्षय कुमार को पता चला। उन्होंने इसकी पूरी सच्चाई बताई। एक्टर ने ट्वीट में किए जा रहे दावे का खंडन करते हुए कहा कि वह ऐसे किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।