साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी अब पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर साउथ सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन चर्चाओं में बनी हुई हैं, जो जल्द ही फिल्म ‘Rowdy Boy’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अनुपमा प्रोड्यूसर दिल राजू के भतीजे आशीष रेड्डी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
किसिंग सीन की वजह चर्चा में आईं अनुपमा
इस फिल्म में अनुपमा और आशीष रेड्डी के लिपलॉक सीन्स भी हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ देखने को मिल रही है और अब अनुपमा का ये सीन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि अनुपमा की ये पहली फिल्म होगी, जिसमें वो लिपलॉक करती नजर आ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के इस सीन पर भी फैंस को दोराय हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस के किसिंग सीन को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें भला बुरा सुना रहे हैं लेकिन इसकी वजह क्या है आइए जानते हैं।