फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मां तनुजा संग दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आईं काजोल, पति अजय देवगन और बेटी न्यासा बिन मना त्योहार

Thu, 04 Nov 2021 08:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार भी इस खास दिन को अलग- अलग तरीके से सेलिब्रेच कर रहे हैं। इसी बीच अब तनुषा मुखर्जी ने गुरुवार को परिवार के साथ दिवाली समारोह की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी मां तनुजा, बहन काजोल और भतीजा युग भी नजर आ रहे हैं। तनीषा ने इंस्टाग्राम पर इस मौके की कई तस्वीरें शेयर कीं।

हालांकि, इस फैमिली गेट टू गेदर में काजोल के पति अभिनेता अजय देवगन और उनकी बेटी न्यासा देवगन शामिल नहीं हो पाए। दरअसल, इन दिनों न्यासा पढ़ाई के लिए बाहर है, इसलिए वह घर में इस समारोह में शामिल नहीं पाई। ऐसे में अपने परिवार का इन तस्वीरों में के साथ तनीषा ने न्यासा की एक पुरानी भी शेयर की। 


विज्ञापन

2 of 6
तनीषा मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आईं इन तस्वीरों में काजोल ने एथनिक ज्वैलरी के साथ ग्रे और येलो सूट पहना था। वहीं, तनुजा ने लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, जबकि तनीषा ने बहुरंगी साड़ी पहनी हुई थी। इसके अलावा युग ने सफेद एथनिक गेटअप लिया था। जबकि न्यासा की एक पुरानी तस्वीर में वह लहंगा पहनी नजर आईं। 

विज्ञापन

3 of 6
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों को साझा करते हुए तनीषा ने कैप्शन में लिखा, "मेरी तरफ से आपको और मेरी परी को जो पढ़ाई से बाहर हैं, दिवाली की शुभकामनाएं! क्योंकि दिवाली परिवार और प्यार के बारे में है, इसलिए आप सभी को ढेर सारी खुशियां और समृद्धि की शुभकामनाएं!"

4 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह आए दिन इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया था। इस दौरान एक प्रशंसक ने उन्हें उनसे पूछा था कि वह अभिनेता शाहरुख को उनके जन्मदिन, 2 नवंबर पर बधाई क्यों नहीं देती हैं।

विज्ञापन

5 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

इस सवाल का जवाब देते हुए काजोल ने लिखा, "मैं उन्हें और क्या शुभकामनाएं दे सकती हूं। जब उनका बेटा घर वापस आया तो उनकी सभी इच्छाएं पूरी हुईं।" दरअसल, हाल ही में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए आर्यन खान करीब एक महीने बाद जमानत मिलने के बाद घर लौट आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म द लास्ट हुर्रे की घोषणा की थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता रेवती करेंगे। रेवती के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, काजोल ने कैप्शन में लिखा था, "सुपर ऑसम रेवती के साथ मेरी अगली फिल्म  'द लास्ट हुर्रे' की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं। एक दिल को छू लेने वाली इस कहानी के लिए मैंने तुरंत हां कह दिया! 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें