फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठालाल का बर्थडे: दिलीप जोशी के जन्मदिन पर वायरल हुए मीम्स, इस तरह 'जेठालाल' पर प्यार लुटा रहे फैंस

Wed, 26 May 2021 12:47 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दिलीप जोशी के जन्मदिन पर मीम्स हुए वायरल - फोटो : Twitter
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी अभिनेता दिलीप जोशी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। जेठालाल से लोगों को इस कदर प्यार है कि लोग उनके जन्मदिन को भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिलीप जोशी ने 'जेठालाल' के किरदार में ना सिर्फ बेहतरीन अभिनय किया है बल्कि लोगों को अपने किरदार से पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर भी किया है। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबसे ज्यादा चलने वाला शो है और इसके सभी किरदारों से दर्शकों को काफी प्यार है। टीआरपी रेटिंग में हमेशा आगे रहने के लिए सबसे पहले जेठालाल को श्रेय देना गलत नहीं होगा। आज जेठालाल यानी दिलीप जोशी के जन्मदिन के खास मौके पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अपने अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोई लिख रहा है आपकी वजह से मैं हंसता हूं तो कोई लिख रहा है आपने हमारा बचपन अच्छा कर दिया। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर जेठालाल के नाम की मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। तो चलिए बताते हैं आपको मजेदार मीम्स...
विज्ञापन

2 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter
सभी के चहेते दिलीप जोशी के जन्मदिन पर एक यूजर ने शो का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया, जिसमें जेठालाल अय्यर को मारते हुए दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो। मेरे बचपन के प्यारे आर्टिस्ट को।'
 
विज्ञापन

3 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter
तो वहीं अन्य ने लिखा, हैप्पी बर्थडे किंग। आगे लिखा, '14 सालों से आपने अपने बेहतरीन किरदार से हमें और हमारे परिवार को खूब हंसाया। भगवान आपको हमेशा खुश रखें।'
 

4 of 7
दिलीप जोशी - फोटो : Twitter
अन्य यूजर ने एक अवॉर्ड फंक्शन की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'आप कॉमेडी के किंग हो। टीवी के इतिहास में सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाले कलाकार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' 
विज्ञापन

5 of 7
जेठालाल पर बने मीम्स - फोटो : Twitter
अन्य एक यूजर ने लिखा, 'साल 2008 में मैं 11 साल की थी और तब से आज तक मैं आपके शो को देख रही हूं। मैं कुछ और नहीं देखती हंसने के लिए। पुराने एपिसोड ज्यादा फनी है नए से। मेरे पसंदीदा किरदार..दयाबेन, जेठालाल, टप्पू और भिड़े मास्टर।'
विज्ञापन

6 of 7
जेठालाल पर बने मीम्स - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी को लोग जन्मदिन की मुबारकबाद देने के साथ ही शो के मजेदार क्लिप भी साझा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जेठालाल पर बने मीम्स - फोटो : Twitter
सिर्फ यही नहीं कुछ फैंस ने तो यहां तक लिख दिया कि मैं सिर्फ जेठालाल को देखकर खुश होता हूं। ये बात तो माननी पड़ेगी की जेठालाल यानी दिलीप जोशी को लोग बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और करें भी क्यों ना आखिर जेठालाल हम सभी के चहेते जो हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें