फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पैपराजी की बात सुनते ही हंसने लगीं आलिया भट्ट, बनावटी हंसी के कारण हुईं ट्रोल्स का शिकार

Mon, 03 Jan 2022 08:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की मानी- जानी एक्ट्रेसस में से एक हैं। कम समय में भी अपनी अगल पहचान बनाने वाली आलिया आज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की शामिल हैं। एक्टिंग के साथ- साथ आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी उनकी इस तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा वह आए दिन पैपराजी के कैमरे में भी कैद होती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक बार फिर पैपराजी ने स्पॉट किया।

इस दौरान फोटोग्राफर्स से मिलते समय आलिया काफी हंसती नजर आईं। आलिया का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायपल हो रहा है। लेकिन अपने इस वीडियो की वजह से अभिनेत्री ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने आलिया की हंसी को बनावटी और शो ऑफ वाली बताते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल कर डाला। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट का यह वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उसने पैपराजी को मैनेज करने में पोस्ट ग्रैजुएशन कर रखा है।' आलिया के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, कई लोग उन्हें ट्रोल करते भी दिखाई दिए।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'जबरदस्ती की हंसी।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसकी हंसी देखकर पता नहीं क्यों दुख होता है।' एक अन्य ने लिखा, 'एक बार इन्होंने दीपिका पादुकोण के बारे में कहा था कि कोई कैसे हर वक्त एयरपोर्ट पर हंसता हुआ और जुल्फें लहराया हुआ नजर आ सकता है। अब देखिए जरा वह खुद ऐसा ही करने की कितनी कोशिश कर रही है।'

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया को ट्रोल करने के साथ ही कई लोग अभिनेत्री की तारीफ करते भी नजर आए। एक्ट्रेस के कुछ फैंस को जहां आलिया की हंसी प्यारी लग रही है तो वहीं कई उनके लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई फैंस  फायर और हर्ट इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं। एस एस राजामौली की निर्देशित इस में फिल्म में आलिया के अलावा रामचरण, एनटीआर और अजय देवगन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसके साथ ही आलिया पहली बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें