फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया 25 साल पुराना वीडियो, कहा- हां मैं पतली थी, याद दिलाने की जरूरत नहीं

Fri, 05 May 2023 01:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय मंत्री ने एक बड़ी कंपनी के लिए यह विज्ञापन किया था। उनका कहना है कि यह उनका पहला एड था।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व अभिनेत्री एवं वर्तमान में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन स्मृति ईरानी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं, जिन पर यूजर्स की जबर्दस्त प्रतिक्रिया आती है। हाल ही में उन्होंने अपना एक 25 साल पुराना वीडियो शेयर किया है। दरअसल, यह वीडियो सैनिटरी नेपकिन के विज्ञापन का है। इसके जरिए स्मृति ईरानी ने एक बार फिर पीरियड्स से जुड़े टैबू पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने मां श्वेता तिवारी को लेकर किया खुलासा, बोलीं- संघर्ष भरा रहा उनका जीवन

हाईजीन पर की बात
केंद्रीय मंत्री ने एक बड़ी कंपनी के लिए यह विज्ञापन किया था। उनका कहना है कि यह उनका पहला एड था। इसमें स्मृति ईरानी मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालती नजर आ रही हैं। साथ ही पीरियड्स से जुड़े टैबू पर बात कर रही हैं। क्लिप में वह महिलाओं के पीरियड्स के 'उन पांच दिनों' पर चर्चा कर रही हैं। एड में स्मृति ईरानी कहती नजर आ रही हैं, 'पीरियड हमें यह बताने का भगवान का तरीका है कि आप बड़े और समझदार हो गए हैं।'
The Kerala Story Twitter Review: दमदार और झकझोर कर रख देने वाली फिल्म, फैंस का दिल छू गई अदा खान की अदाकारी

लिखा खूबसूरत कैप्शन
इस पोस्ट के साथ केंद्रीय मंत्री ने कैप्शन लिखा है, '25 साल पहले, एक बड़ी कंपनी के लिए मेरा पहला विज्ञापन। हालांकि, इसका विषय फैंसी नहीं था। वास्तव में यह ऐसा प्रोडक्ट था, कि इसके बाद कई लोग असाइनमेंट देने के खिलाफ थे। विज्ञापन में शामिल होने वाली मॉडल के लिए एक ग्लैमर आधारित करियर का खत्म होना सुनिश्चित था। लेकिन, मैं कैमरे के सामने अपना करियर शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित थी, इसलिए मैंने हां कह दिया! आखिर मासिक धर्म स्वच्छता पर बातचीत वर्जित क्यों होनी चाहिए? तब से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।'
विज्ञापन

बोलीं- याद दिलाने की जरूरत नहीं
इसके साथ स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा है, 'हां मैं पतली थी...और यह याद दिलाने की जरूरत नहीं।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स की जबर्दस्त प्रतिक्रिया आ रही है। लोगों के लिए वाकई यह पहचान पाना मुश्किल हो रहा है कि वीडियो में स्मृति ईरानी ही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आज तमाम लोग इस विषय पर आसानी से बात कर लेते हैं, लेकिन उस दौर में आपके लिए यह कितना मुश्किल रहा होगा, समझ सकते हैं। आपकी हिम्मत को सलाम।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तब भी शानदार थीं और आज भी उतनी ही शानदार हैं।'
KKK13: शीजान को खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनाना मेकर्स को पड़ा भारी,तुनिषा की मां ने चैनल को भेजा लीगल नोटिस!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें