फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट में फिर चमकीं इन दो सेलिब्रिटीज की किस्मत, दूसरी बार भी मिला बड़ा पद

Fri, 31 May 2019 06:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Irani Babul Supriyo - फोटो : file photo
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो चुका है। पीएम मोदी (PM Modi) की कैबिनेट में इस बार भी दो सितारों को मौका मिला। इन दो चेहरों को अहम मंत्रालय दिया गया है। दिलचस्प बात है कि चुनाव मैदान में सिर्फ इन दो सितारे ने नहीं बल्कि भाजपा के टिकट पर 7 और सेलिब्रिटीज ने चुनाव जीता। जबकि मंत्रिमंडल में दो सितारों को ही जगह मिली। जानिए पीएम मोदी की कैबिनेट में किन 2 सेलिब्रिटी को जगह मिली और कौन सा मंत्रालय उन्हें दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
Smriti Irani - फोटो : file photo
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। खास बात है कि स्मृति ईरानी को मोदी सरकार की बीती कैबिनेट में भी अहम मंत्रालय दिया गया था। स्मृति पिछले कार्यकाल में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इनमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
Smriti Irani - फोटो : twitter
43 साल की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनके गढ़ अमेठी में हराया है। स्मृति अमेठी से साल 2014 में भी चुनाव मैदान में थीं लेकिन हार गई थीं। वहीं इस बार उन्होंने जीत हासिल की। 12वीं पास ईरानी दो बार राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं। उनके पास 11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह भाजपा की फायरब्रांड नेता हैं। मोदी सरकार की पिछली कैबिनेट में इस मंत्रालय का कार्यभार मेनका गांधी के पास था। 

4 of 5
Babul Supriyo - फोटो : twitter
स्मृति के बाद जिस सेलिब्रिटी को कैबिनेट में मौका मिला वह बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) है। बाबुल सुप्रियो को मोदी कैबिनेट में पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय दिया गया है। बाबुल सुप्रियो दूसरी बार आसनसोल सीट से खड़े हुए और जीत दर्ज की। पिछले कार्यकाल में बाबुल सुप्रियो कई मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Babul Supriyo - फोटो : twitter
इनमें नगरीय विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री भी बनाया गया। बाबुल सुप्रियो ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन को हराया। आपको बता दें, हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव में कई सेलिब्रिटी मैदान में उतरे थे। भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी सभी ने चुनाव जीतने के लिए सेलिब्रिटी दांव चला। खास बात है कि देओल परिवार से मैदान में उतरे सनी देओल और हेमा मालिनी भी जीते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें