Anurag Kashyap
- फोटो : file photo
यह पूछे जाने पर कि क्या उनको यह सब करते हुए डर नहीं लगता। अनुराग ने बहुत साफ शब्दों में कहा कि किसी को भी किसी बात से क्यों डरना चाहिए। अगर किसी को किसी के बारे में कुछ कहना है तो उसे डर नहीं लगना चाहिए। लोकतंत्र आपको सवाल पूछने का हक देता है। अगर उन्हें सवाल पूछने पर डराया जाए तो इस तरह का वातावरण ठीक नहीं है।
अपने ट्वीट्स और बयानों से लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे कश्यप ने ये भी कहा कि डर उन्हें अपने लिए नहीं लगता लेकिन जब कोई सोशल मीडिया पर बेटी को निशाना बनाता है तो डर लगता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रधानमंत्री को उन्होंने नहीं चुना वह पूर्ण बहुमत से जीते हैं, इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। वह किसी पार्टी या व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं। वह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है और सरकार की किसी भी गलत नीति या फैसले की मुखालिफत करना हर नागरिक का अधिकार है।