हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशाली अदाकाराओं में शुमार सिमी ग्रेवाल आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। सिमी ने कम उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। दिलचस्प बात यह है कि सिमी के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाएं। लेकिन, सिमी के आगे किसी की नहीं चली। सिमी ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कई फिल्मों में बोल्ड सीन भी फिल्माए। सिमी ने 60 और 70 के दशक की कई अहम फिल्मों में काम किया। हालांकि, फिलहाल सिमी फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। आइए जानते हैं सिमी के फिल्मी करियर के बारे में...