फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Jodi: पति हिमालय दसानी ने बताया सुहागरात का किस्सा, शर्म से लाल हो गईं भाग्यश्री

Mon, 07 Mar 2022 09:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भाग्यश्री पति हिमालय दासानी - फोटो : insta
स्टार प्लस के रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में टीवी और बॉलीवुड के कई कपल हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। स्मार्ट जोड़ी शो में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी अपने पति हिमालय दासानी के साथ पार्टिसिपेट किया है। शो में सभी कंटेस्टेंट काफी मस्ती करते नजर आते हैं तो कई भावुक पल भी देखने को मिलते हैं। हाल की के एपिसोड में जहां भाग्यश्री अपनी शादी में आई दिक्कतों की बात करते-करते भावुक हो गईं थी, तो वहीं अब शो की एक और क्लिप में वह शर्म से पानी-पानी होती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
भाग्यश्री पति, हिमालय दासानी - फोटो : insta
स्मार्ट जोड़ी के मंच पर कई जोड़ियां अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी कई बातें शेयर करती नजर आती हैं। इस बार के एपिसोड के प्रोमो में भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद हिमालय दासानी ने अपनी और भाग्यश्री की सुहागरात का मजेदार किस्सा भी सुनाया जिसके बाद भाग्यश्री शरम से लाल हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
भाग्यश्री पति हिमालय दासानी - फोटो : insta
हिमालय बात करते हुए बताते हैं कि शादी की सारी रस्में और रिसेप्शन खत्म होने के बाद वह सोच रहे कि उनकी दुल्हन घूंघट में बैठी होगी और उनका इंतजार कर रही होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब मैं अपने कमरे में गया तो भाग्यश्री नाईट सूट में थीं और हाथ हिलाकर बोला-हैलो बेबी। ये देखकर मैं शॉक रह गया। बस ये किस्सा सुनकर भाग्यश्री को तो शर्म से लाल होना ही था।
विज्ञापन

4 of 4
भाग्यश्री पति हिमालय दासानी - फोटो : insta
भाग्यश्री और हिमालय ने साल 1990 में शादी की थी, उनके दो बच्चे, बेटा अभिमन्यु और बेटी अवंतिका है। भाग्यश्री ने एक एपिसोड के दौरान बताया था कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और घरवालें उनकी शादी के खिलाफ थे। जिसका उन्हें बेहद दुख है। स्मार्ट जोड़ी के मंच पर भाग्यश्री और हिमालय दासानी की दोबारा शादी भी कराई गई थी, जिसमें सभी कपल जबरदस्त मस्ती करते नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें