फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahira Khan: पाकिस्तानी अभिनेत्री ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, मॉस ग्रीन आउटफिट में लगीं बला की खूबसूरत

Mon, 07 Mar 2022 09:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
माहिरा खान पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं जो अपनी खूबसूरती, हुनर और सधी हुई एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर फोटोशूट भी कराती रहती हैं। हर बार उनके फोटोशूट किसी न किसी थीम से जुड़े होते हैं। हाल ही में माहिरा ने एक ड्रेस डिजाइनर के लिए फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। माहिरा ने फोटोशूट के दौरान कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए हैं। तस्वीरें देखकर फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
माहिरा खान
माहिरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट की तस्वीरें अपलोड की हैं। उन्होंने मॉस ग्रीन और ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी है। इस आउटफिट में कढ़ाई का काम है। उन्होंने ऑरेंज कलर का ट्राउजर पहना है और कढ़ाईदार दुपट् ओढ़ा है। एक तस्वीर में उनका पूरा लुक दिख रहा है तो वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपना चेहरा आधा छुपाया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 4
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों में माहिरा ने अपने मेकअप का बहुत ध्यान रखा है। उनके मेकअप का बेस मैट है। उन्होंने गहरे मजेंटा कलर की लिपस्टिक लगाई है और आंखों में काजल व मस्कारा लगाया है। उन्होंने अपने लुक को नाक में नथ और कानों में लंबे इयररिंग्स पहने हैं। माहिरा ने बालों में मल्टी कलर के परांदा लगाया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
माहिरा खान
तस्वीरें देखकर फैंस भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक फैन ने उनकी तस्वीर पर लिखा- बहुत खूबसबरत। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा उफ्फ। कई अन्य यूजर उनकी तस्वीर पर फायर और दिल वाले इमोजी भी बना रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो माहिरा खान फिल्म बारहवां खिलाड़ी से प्रोडक्शन में हाथ आजमाने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ फवाद खान, दानियाल जफर और शाहवीर जाफरी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें