फ्रीडा पिंटो
- फोटो : Instagram: @freidapinto
बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्रीडा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न रूपों के साथ साथ साल्सा में भी प्रशिक्षित हैं। पिंटो ने चुइंगगम, स्कोडा, वोडाफोन भारत, एयरटेल जैसे जानेमाने उत्पादनों के लिए टीवी और प्रिंट विज्ञापनों में भी काम किया। एक इंटरव्यू के दौरान फ्रीडा ने बताया था कि वह कभी भी मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। फ्रीडा का सपना एक 'बकार्डी शॉट सर्वर' बनने का था। वह लोगों को ड्रिंक सर्व करना चाहती थीं लेकिन मां की सख्ती से मना करने पर फ्रीडा ने कुछ और करने का फैसला किया।