फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 113 पोस्ट में ही सिया कक्कड़ के थे करीब एक लाख फॉलोअर्स, देखिए TikToker की आखिरी पांच इंस्टाग्राम तस्वीरें

Thu, 25 Jun 2020 07:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने गुरुवार को आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। वह महज 16 साल की थीं। सिया कक्कड़ ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच हम सिया कक्कड़ की आखिरी की पांच तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
सिया कक्कड़ वीडियोज तो खूब शेयर करती थीं लेकिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने आखिरी तस्वीर 15 मई को साझा की थी। इस तस्वीर में वह ऑरेंज और ब्लू ड्रेस में नजर आई थीं। इसके अलावा सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना डांस वीडियो भी साझा था, जिसमें वह पंजाबी गाने पर डांस करती हुआ दिखाई दे रही थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
15 मई से पहले सिया कक्कड़ ने 28 अप्रैल को एक दो तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह ऑरेंज ड्रेस पहने हुईं थीं। इससे पहले उन्होंने अप्रैल में अपनी एक और तस्वीर साझा की था। जिसमें वह ब्लैट कलर के सूट-सलवार में दिखाई दी थीं। गौरतलब है कि सिया कक्कड़ की आखिरी बार अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात हुई थी।
 
 

4 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन सरीन के अनुसार सिया कक्कड़ और उनकी गाने के सिलसिले में बात हुई थी। सिया कक्कड़ के इस कदम से उनके मैनेजर और फैंस सभी हैरान हैं। अर्जुन सरीन को यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सिया कक्कड़ टिक टॉक के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी मशहूर थीं। उनके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं टिकटॉक पर 10 लाख से फॉलोअर्स हैं। इतने फॉलोअर्स उन्होंने महज 16 साल उम्र में हासिल किए थे। फिलहाल पुलिस ने सिया कक्कड़ की आत्महत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है।
 

पढ़ें: पिता सलीम खान के साथ गाना गाते नजर आए सलमान, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें