फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतकर लौटीं दीपिका सिंह की मां, अभिनेत्री ने ट्वीट कर जताया दिल्ली सरकार का आभार

Thu, 25 Jun 2020 07:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
दीया और बाती हम, कवच 2 जैसे धारावाहिकों की अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) की मां ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अपनी मां और दादी के साथ तस्वीर साझा कर फैंस का शुक्रिया व्यक्त किया है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपने पोस्ट में दिल्ली सरकार का भी आभार जताया है। इसके साथ ही दीपिका ने ट्वीट कर लिखा- मेरी मां के लिए दुआ करने वालों का दिल से शुक्रिया। मेरी मां अब घर लौट चुकी हैं और वे सुरक्षित हैं। इस वक्त में जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया मैं उनकी आभारी रहूंगी। दिल से शुक्रिया। दीपिका ने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को भी टैग किया है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media
दीपिका ने बताया कि वे अपनी दादी के रिकवर होने के लिए प्रार्थना कर रही हैं क्योंकि उनकी दादी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। वे अभी भी अस्पताल में हैं। बता दें दीपिका ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मदद मांगी थी।

4 of 5
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media
केजरीवाल सरकार ने भी अस्पताल में उनकी मां को बेड दिलाने में सहायता की थी। दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड से वीडियो साझा करते हुए कहा था, ''उनकी मां का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया है। लेकिन अस्पताल उन्हें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दे रहा। बिना रिपोर्ट के कोई भी अस्पताल उनकी मां को भर्ती नहीं कर रहा।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका सिंह - फोटो : Social Media
दीपिका ने सीएम केजरीवाल से गुजारिश करते हुए कहा था, 'मैं मदद चाहती हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस वक्त क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए। मैं बहुत तकलीफ में हूं। मेरा दो साल का बेटा है और मैं मुंबई में फंसी हूं। वहां मेरी मां को इलाज के लिए किसी अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। मेरी बहन वहां गई है लेकिन वो भी कुछ नहीं कर पा रही है। दिल्ली के लेडी हेरिटेज अस्पताल में टेस्ट कराया गया है और उसमें मां में कोरोना की पुष्टि हुई है। लेकिन इलाज के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें