मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' और नंदमुरी कल्याण राम अभिनीत 'बिम्बिसार' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इन दोनों फिल्मों की वजह से तेलुगू फिल्म उद्योग को अच्छा-खासा फायदा हुआ है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में नानी, रवि तेजा और नागा चैतन्य जैसे सितारों की फिल्में न्यूनतम राजस्व देने में विफल रही थी, जिसकी वजह से तेलुगू फिल्म उद्योग को काफी नुकसान झेलना पड़ा था।