मुरली शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
130 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
मुरली शर्मा ने अलग भाषाओं की 130 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। इतना ही नहीं, कुछ फिल्मों में उन्होंने ऐसे दमदार किरदार निभाए हैं, जो फैंस के बीच लोकप्रिय है। मुरली को 'मैं हूं न', 'डोल', 'धमाल', 'ब्लैक फ्राइडे', 'गोलमाल रिटर्न' जैसी कई शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने साउथ सिनेमा में भी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हालांकि, एक सच्चाई ये भी है कि वह फिल्मों में हमेशा निगेटिव किरदार में दिखाई देते हैं। अपने शानदार काम के लिए मुरली बेस्ट विलेन के लिए नंदी अवॉर्ड, बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए सीमा अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।