फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: सिंघम अगेन में हुई इस तेलुगु स्टार की एंट्री, अजय देवगन की फिल्म पर आया नया अपडेट

Mon, 20 May 2024 05:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर प्रसंशकों में काफी ज्यादा उत्सुकता है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।  साउथ की कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभा चुके टॉलीवुड अभिनेता अजय की भी इस फिल्म में एंट्री हो गई है। 
Films On Boxing: 'चंदू चैंपियन' से पहले इन फिल्मों में दिखी बॉक्सिंग, पर्दे पर बॉक्सर बनकर छाए ये सितारे
विज्ञापन

2 of 5
अजय - फोटो : यूट्यूब
दक्षिण भारत के बाद वे अब हिंदी फिल्मों में भी अदाकारी का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका में कास्ट किया गया है। 'सिंघम' सीरीज बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इसकी दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई थीं।  
विज्ञापन

3 of 5
अजय - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में अजय देवनग फिर से अपने  किरदार को दोहराते हुए नजर आने वाले हैें। वहीं, तेलुगु अभिनेता अजय भी पुलिस वाले की भूमिका में ही दिखेंगे।   कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए मशहूर अजय सिंघम अगेन से हिंदी भाषी दर्शकों के दिल में गहरी छाप छोड़ने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि उनके किरदार को लेकर अब  तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

4 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिंघम अगेन' की बात करें तो यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी। पहले इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म में अपने पिछले दोनों भाग की तरह  हाई-ऑक्टेन एक्शन और मनोरंजक कहानी का वादा करती है। फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। वहीं, अर्जुन कपूर इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।
Aniruddh Dave: टीवी के बाद फिल्मों में जलवा बिखेरने को तैयार हैं अनिरुद्ध, बोले- मुझे टैगिंग पसंद नहीं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें