'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे सप्ताहांत में भी नहीं दिख रहा कमाल
सिंघम अगेन को रिलीज हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। दूसरे सप्ताहांत में भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। आठवें दिन फिल्म ने आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने आठ करोड़ 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 189.73 करोड़ रुपये हो गई है।