फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा

Sat, 09 Nov 2024 08:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन जल्द ही एक साथ फिल्म बनाने वाले हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार यह  फिल्म कुछ समय के लिए टाल दी गई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग बसु, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग बसु ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म को अस्थायी रूप से रोक दिया है। फिलहाल, निर्देशक अपनी आगामी फिल्म मेट्रो... इन दिनों को और बेहतर बनाने को इस समय प्राथमिकता दे रहे हैं। 2007 की हिट फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो के इस सीक्वल में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे प्रभावशाली कलाकार अपने अभिनय का जादू चलाते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग बसु - फोटो : इंस्टाग्राम
फिर से कुछ सीन शूट कर रहे अनुराग
सितंबर में फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बावजूद अनुराग बसु ने फिल्म के भावनात्मक गहराई और कथात्मक प्रभाव को और अधिक बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को और बेहतर करने की इच्छा व्यक्त की। फिर से शूटिंग करने के इस फैसले ने कार्तिक आर्यन के साथ उनके परियोजना की समयसीमा को भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग बसु - फोटो : इंस्टाग्राम- अनुराग बसु
इस वजह से कर रहे दोबारा शूट
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने मिड-डे को बताया, "अनुराग कुछ दृश्यों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, खासकर भावनात्मक सीन को लेकर। उन्हें लगा कि कुछ दृश्यों को फिर से शूट करने से कहानी को मदद मिलेगी और लोग इससे बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे।"

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन शुरू करेंगे ये फिल्म
सूत्र ने आगे कहा, "कार्तिक आर्यन की रोमांटिक म्यूजिकल, जो इस महीने शुरू होने वाली थी, अब कुछ महीनों के लिए टाल दी गई है। कार्तिक आर्यन इस समय का उपयोग करते हुए मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म पति पत्नी और वो 2 पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। वह दिसंबर की शुरुआत में पति पत्नी और वो 2 शुरू करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन-भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
भूल भुलैया 3 कर रही जबर्दस्त कमाई
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों भूल भुलैया 3 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक धांसू कमाई की है। बहुत जल्द यह फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े तक आसानी से पहुंचने वाली है।
Saif Ali Khan: जब सैफ अली खान ने किया खुलासा, करीना से शादी करने के कारण मिलीं जान से मारने की धमकियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें