फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: रोहित ने अजय देवगन की तारीफों के पुल बांध दिए, बताया उन्हें बॉलीवुड का सबसे सुरक्षित अभिनेता

Wed, 13 Nov 2024 04:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीवाली पर आई रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर सकी। अजय देवगन की स्टार पावर भी इस फिल्म को बचाने में कामयाब नहीं हुई। हाल ही में इस फिल्म को लेकर और अजय देवगन से जुड़ी कुछ बातें रोहित शेट्टी ने साझा की। 
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन-रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
अजय देवगन रोहित शेट्टी की कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। खासकर 'सिंघम' सीरीज की फिल्मों में ज्यादातर अजय ही मुख्य भूमिका में रहे। साथ ही यह दोनों गहरे दोस्त भी हैं। हाल ही में रोहित ने एक इंटरव्यू में बताया कि अजय कमाल के एक्टर होने के साथ बहुत सिक्योर भी हैं। उन्हें अपने सह-कलाकारों से बतौर अभिनेता कभी भी असुरक्षा का भाव महसूस नहीं होता है।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय को रोल की लंबाई से मतलब नहीं होता
रोहित शेट्टी ने हालिया एक इंटरव्यू में बताया कि अजय देवगन को फिल्म में अपने रोल की लंबाई से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। वह एक सुरक्षित अभिनेता हैं। रोहित कहते हैं, 'हमने साथ में बहुत सी फिल्में की हैं। अजय ने कभी सवाल नहीं किया कि उन्हें फिल्म में किस तरह से पेश किया जा रहा है या फिर फिल्म में कितने कलाकार हैं। वह बस अपना काम अच्छे से करते हैं, उन्हें फिल्म की लंबाई की फिक्र कभी नहीं रही।' 
विज्ञापन

3 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
'सिंघम' सीरीज को बताया कल्ट 
रोहित ने अजय देवगन के अलावा 'सिंघम' सीरीज पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें कभी नहीं लगा कि यह एक कल्ट फिल्म बन जाएगी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करेगी। रोहित की बाकी 'सिंघम' सीरीज की फिल्मों ने जरूर अच्छी कमाई की, लेकिन इस बार 'सिंघम अगेन' को मनचाही सफलता नहीं मिली। 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। 
 

4 of 5
गोलमाल - फोटो : इंस्टाग्राम: primevideo
अजय और रोहित ने की साथ ये फिल्में 
'सिंघम' सीरीज के अलावा कई हिट फिल्में अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने साथ की हैं। इसमें 'गोलमाल' सीरीज और 'बोल बच्चन' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'गोलमाल' में तो रोहित ने अजय से गजब की कॉमेडी करवाई है, जबकि उनकी छवि बॉलीवुड में एक गंभीर किरदार निभाने वाले एक्टर की रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय और रोहित - फोटो : इंस्टाग्राम-@rohitshettypicturez, @teamajaydevgn
साथ मिलकर करते हैं खूब मस्ती 
अजय देवगन और रोहित का रिश्ता निर्देशक और अभिनेता का ही नहीं है, दोनों काफी गहरे दोस्त भी हैं। यह दोनों साथ में खूब मस्ती करते हैं। अजय जो कि बॉलीवुड में अपने प्रैंक्स के लिए भी जाने जाते हैं, उनकी इस खुराफात में रोहित भी अकसर शामिल होते हैं। दोनों मिलकर फिल्म के सेट पर अपने साथ काम करने वाले लोगों पर खूब प्रैंक करते हैं। कई प्रैंक्स के वीडियो भी ये शूट करते हैं, जो बाद में उनके फैंस को देखने को मिलते हैं। उनके यह प्रैंक्स देखकर फैंस के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें