फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty Box Office Report: सर्कस से लेकर दिलवाले तक, कैसा रहा रोहित की पिछली पांच फिल्मों का हाल?

Mon, 04 Nov 2024 12:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बीच आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बड़े सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, इसलिए फिल्म के अब तक के कारोबार को संतोषजनक नहीं माना जा रहा है। फिल्म के लचर प्रदर्शन के बीच आज हम आपको रोहित शेट्टी की पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सर्कस - फोटो : इंस्टाग्राम
सर्कस
साल 2022 में रिलीज हुई सर्कस में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडीज मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म के दस्तक देने के बाद लोगों के हाथ मायूसी लगी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके कलाकारों के अभिनय दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 38.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्यवंशी - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
सूर्यवंशी
कोरोना महामारी के दौरान रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज करने का फैसला किया था। साल 2021 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा कारोबार करने में कामयाब रही थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 195.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर हिट का तमगा हासिल किया था।

4 of 6
सिंबा - फोटो : इंस्टाग्राम: @zee5
सिंबा
रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में सिम्बा का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कारोबार किया था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी नजर आई थी। फिल्म की कहानी के साथ रणवीर की अदाकारी की भी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। बॉक्स ऑफिस पर 240.30 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित की गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
गोलमाल अगेन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
गोलमाल अगेन
फिल्म गोलमाल अगेन साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 205.69 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिलवाले - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलवाले
शाहरुख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस बनाने के बाद रोहित शेट्टी ने साल 2015 में दिलवाले बनाई थी। हालांकि, यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 148.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म की कम कमाई की वजह से इसे टिकट खिड़की पर औसत घोषित किया गया था।
Bhai Dooj 2024: भाई बहन के प्यार को दिखाती हैं ये फिल्में, भाई दूज के त्योहार को बना देंगी और भी खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें