फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: इस अग्रेंजी शब्द को कहने में सलमान खान को होती है परेशानी, बोले-अटकता हूं तो कभी प्रयोग नहीं करता

Mon, 04 Nov 2024 12:08 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान को अंग्रेजी का एक शब्द कहने में थोड़ी तकलीफ होती है। उन्होंने बताया कि वे इस शब्द को बोलने में अटकते हैं इसलिए इसका कभी प्रयोग नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
अभिनेता और बॉलीवुड के चुलबुल पांडे को उनके व्यवहार और अभिनय के कारण पसंद किया जाता है। सलमान खान ने यह माना कि उन्हें 'फिलांथ्रोपिस्ट' शब्द कहने में तकलीफ होती है, इसके कारण वह इस शब्द को कभी प्रयोग में नहीं लाते सलमान खान ने कहा कि इस शब्द को कहने में वो अटकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
कभी प्रयोग नहीं करते ये शब्द
आप की अदालत में रजत शर्मा के सवाल पर अभिनेता ने कहा, "हां, इस शब्द पर मैं भी अटकता हूं। कोशिश करो, मैं तो कभी इस्तेमाल नहीं करता।" उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी इस शब्द को बोलने की कोशिश भी नहीं की। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब कोई व्यक्ति इस शब्द को आसानी से बोल लेता है तो वह प्रभावित हो जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : ANI
अपने स्वभाव को लेकर बोले सलमान
इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्हें अपने पिता और माता में से किससे यह अच्छा स्वभाव विरासत में मिला है। उन्होंने जवाब दिया, "यह इसमें 50-50 है, दोनों का है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने वाले हैं। सलमान खान को इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ देखा जाएगा।

4 of 5
अजय देवगन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, सोशल मीडिया
सिंघम अगेन में नजर आ रहे हैं सलमान
अजय देवगन की फिल्म में सलमान खान विशिष्ट भूमिका में देखकर फैंस अभिनेता की उपस्थिति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म में चुलबुल पांडे का लुक काफी ज्यादा बदला हुआ नजर आ रहा है। दबंग फ्रेंचाइजी में मूंछों के साथ नजर आने वाले सलमान इस फिल्म में दाढ़ी के साथ भी दिखे हैं। फिल्म के अंत में बताया गया कि सलमान और अजय देवगन की फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अजय देवगन के साथ करेंगे फिल्म
सिंघम अगेन के स्क्रीन पर खत्म होने के साथ ही रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और सलमान खान की आगामी फिल्म को लेकर घोषणा कर दी है। सलमान खान अब रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में नजर आने वाले हैं। सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी फिल्म रोहित शेट्टी बना चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी इन सभी फिल्मों ने जमकर कमाई भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें