कार्तिक आर्यन, विद्या बालन,तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था। तीन मिनट 50 सेकंड के इस ट्रेलर को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन से टकराएगी।