फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Vs South: अजय देवगन और किच्चा सुदीप के हिंदी विवाद पर बोले सोनू निगम, 'देश को भाषा के नाम पर मत बांटो'

Tue, 03 May 2022 02:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन, सोनू निगम, किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में इन दिनों भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही नॉर्थ और साउथ में भाषा को लेकर बहस चल रही है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच राष्ट्रीय भाषा को लेकर शुरू हुई बहस आए दिन नया मोड़ ले रही है। इस मामले में कई सेलेब्स खुलकर अपनी राय रख चुके हैं, वहीं अब इस कड़ी में सिंगर सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 4
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम को बेबाकी से हर मुद्दे में अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह एक इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट में उनसे इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। पूरे भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषा हो सकती है, लेकिन हमारी राष्ट्रभाषा नहीं।
विज्ञापन

3 of 4
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा कि तमिल सबसे ज्यादा पुरानी भाषा है। अक्सर लोगों में बहस होती है कि तमिल ज्यादा पुरानी भाषा है या संस्कृत, लेकिन लोग कहते हैं कि सबसे पुरानी भाषा तमिल ही है। उन्होंने कहा कि देश में नए मुद्दे शुरू करने से बेहतर है कि हम देश के अन्य मुद्दों को सुलझाए, जिसको जो भाषा सहज लगती है उसे बोलने दो। देश में लोगों को भाषा को लेकर मत बांटो, पहले ही बहुत झगड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : social media
आपको बता दें कि पिछले दिनों ट्विटर पर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच भाषा को लेकर विवाद छिड़ गया था। दरअसल, किच्चा सुदीप ने कहा था कि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है। इसके बाद अजय देवगन ने किच्चा सुदीप को ट्वीट कर कहा था कि अगर हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है, तो अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? इस पर किच्चा सुदीप ने कहा था कि उनके शब्दों को गलत समझा गया है। इसके बाद से ही ये मामला बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें