मानसा में अपनी हवेली के सामने सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : instagram
मीका ने दूसरे पोस्ट में इस मौके का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में मीका सिंह अपने फैंस की मुलाकात सिद्धू से करवाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ मीका सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'मिस यू भाई। आप बहुत जल्दी चले गए। आपने जो नाम, फेम और इज्जत कमाई है, लोग उसे हमेशा याद करेंगे। इसके साथ ही सब आपके सभी हिट रिकॉर्ड्स भी याद करेंगे। आपने जो कुछ बनाया है, उसे हम सब कभी नहीं भूलेंगे। मैं और आपके फैंस हमेशा आपकी हिट लाइन्स को याद करेंगे। रब उनकी आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में उन्हें पनाह दे। सतनाम वाहेगुरु।'