फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samrat Prithviraj: फिल्म का नया ट्रेलर हुआ रिलीज, नारी के सम्मान और बराबरी की बात करते नजर आए अक्षय कुमार

Mon, 30 May 2022 05:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। देश के महान शासक पर बनी इस फिल्म में एक्टर सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। देश के महान शासक पर बनी इस फिल्म में एक्टर सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित है। बीते कई समय से यह फिल्म अपनी रिलीज के इंतजार में हैं। ऐसे में फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का एक और नया ट्रेलर जारी कर दिया है। हाल ही में सामने आए फिल्म के इस नए ट्रेलर में अक्षय कुमार एक फिर शाही अंदाज में दमदार अदाकारी करते नजर आए।

विज्ञापन

2 of 5
prithviraj movie - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सामने आए फिल्म के नए ट्रेलर में सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में नजर आए अक्षय कुमार नारी के सम्मान और बराबरी की बात करते दिखाई दिए। वहीं, फिल्म में एक्टर राजा के कर्तव्यों और राजा की परिभाषा देते भी दिखाई दिए। अभिनेता का यह अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा ट्रेलर में अक्षय हिन्दुत्व को परिभाषित करते भी नजर आए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
prithviraj movie - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के नए के ट्रेलर के बारे में अक्षय कुमार कहते हैं कि, "सम्राट पृथ्वीराज का दूसरा ट्रेलर 'आखिरी हिंदू सम्राट' जारी हो गया है और उम्मीद है कि यह इस शुक्रवार फिल्म देखने के लिए दर्शकों के उत्साह को बढ़ाएगा। इस नए ट्रेलर में फिल्म के नए दृश्य हैं और उन नए पलों को दिखाया गया है, जो मुझे बेहद पसंद हैं।”

 

4 of 5
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्टर ने आगे कहा कि, “मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म देखने में निवेश करने वाले सभी लोगों को इस ट्रेलर को देैखने के बाद चर्चा करने के लिए कुछ भव्य मिलेगा। सम्राट पृथ्वीराज हमारे सबसे बहादुर राजाओं में से एक थे, जिन्हें उनका हक नहीं मिला और मुझे लगता है कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे उनकी भावना और वीरता को सलाम करने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो 'पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय और मानुषी के अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। 

यहां देखें फिल्म का नया ट्रेलर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें