फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर को एक आंख से दिखना बंद से गर्लफ्रेंड संग अर्जुन की तस्वीर समेत मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

Mon, 20 May 2019 11:58 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका मेलेन जैनी ब्राउन उर्फ मेल बी बॉच्ड लेजर सर्जरी करने के बाद अपनी दांयी आंख से देख नहीं पा रही हैं। आंखों में तकलीफ होने के चलते वह अस्पताल पहुंची थीं जहां उन्हें पता चला कि वह आंख की रोशनी खो चुकी हैं। इस वजह से अब 'द स्पाइस गर्ल्स बैंड' के टूर को लेकर आशंका भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

2 of 5
indra kumar, anil kapoor, madhuri dixit - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म टोटल धमाल में मस्ती करते नजर आए थे। 'बेटा', 'जुदाई', ' लाडला' जैसी मजबूत महिला किरदारों वाली फिल्मों में काम कर चुके अनिल कपूर ने कहा कि उनके करियर के शुरुआती दौर में फिल्म उद्योग के लोगों ने उन्हें ऐसी फिल्म नहीं करने की सलाह दी थी जिसमें महिलाओं का किरदार पुरुष किरदार से ज्यादा बेहतर या उनके बराबर हो।
विज्ञापन

3 of 5
Disha Patani And Tiger Shroff - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ चर्चा में हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्शन और स्टंट के लिए काफी मशहूर हैं। एक्टिंग तो हर कोई कर लेता है लेकिन एक्टिंग के साथ रियल स्टंट करना टाइगर का पहला काम है। गौरतलब है कि टाइगर ने माइकल जैक्सन की बायोपिक करने की इच्छा जाहिर की है। टाइगर ने बताया कि उनकी लाइफ में माइकल जैक्सन का क्या रोल है।

4 of 5
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram
फेस्टिवल में पहुंचीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जो वैनिटी फेयर पार्टी की है। तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने इसे महिला सश्क्तिकरण का प्रतीक बताया है। फोटो की बात करें तो इसमें एक साथ पांच सितारे नजर आ रहे हैं। हुमा के अलावा डायना पेंटी, हिना खान, प्रियंका और उनके पति निक जोनास इस फोटो में हैं। कैप्शन में हुमा ने लिखा, ''सामर्थ्यवान महिलाएं एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं, रीयल वुमन एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades - फोटो : twitter
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी प्रेग्नेंट गर्लफ्रैंड गैब्रिएला देमित्रियाद (Gabriella Demetriades) अपनी रिलेशनशिप को लेकर बहुत ही खुश हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर आ रही उनकी तस्वीरें हैं। गौरतलब है कि अभिनेता ने बीती 23 अप्रेल को इंस्टाग्राम पर अपनी और गैब्रिएला की एक फोटो  शेयर किया था। फोटो शेयर कर उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो दोनों अब रिलेशनशिप में हैं। यहां इस तस्वीर से ही ये खुलासा हो गया था कि गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गैब्रिएला संग एक और रोमांटिक फोटो शेयर की है जिसमें वो उनके साथ मालदीव में छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें