cannes 2019
वहीं, फेस्टिवल में पहुंचीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जो वैनिटी फेयर पार्टी की है। तस्वीर को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने इसे महिला सश्क्तिकरण का प्रतीक बताया है। फोटो की बात करें तो इसमें एक साथ पांच सितारे नजर आ रहे हैं। हुमा के अलावा डायना पेंटी, हिना खान, प्रियंका और उनके पति निक जोनास इस फोटो में हैं। कैप्शन में हुमा ने लिखा, ''सामर्थ्यवान महिलाएं एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं, रीयल वुमन एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं।'