फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: अरिजीत सिंह की मां का निधन और मोहनलाल के शो पर लगा ताला

Fri, 21 May 2021 09:21 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गायक अरिजीत सिंह और अभिनेता मोहनलाल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। अरिजीत की मां को कोरोना संक्रमित होने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां 20 मई को करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी हालत पहले ही नाजुक बताई जा रही थी और उन्हें सांस लेने में भी बहुत तकलीफ थी।

अरिजीत सिंह की मां का निधन: कोरोना की वजह से चल रहा था इलाज
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस मलयालम 3 - फोटो : Instagram
साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस मलयालम 3' के सेट पर ताला लग गया है। 19 मई को शाम 5 बजे तमिलनाडु पुलिस 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंची और शूटिंग को बंद करवा दिया। दरअसल, सेट पर छह क्रू मेंबर्स कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में मेकर्स के खिलाफ तमिलनाडु डिसास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

बिग बॉस मलयालम 3: मोहनलाल के शो के सेट पर पुलिस ने लगाया ताला, छह सदस्य मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

3 of 5
अभिजीत सावंत
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। शो के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने भी कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं और चर्चा में आ गए हैं। अभिजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान शो से संबंधित कुछ अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, 'आजकल रियलिटी शो के मेकर्स किसी प्रतिभागी के टैलेंट से ज्यादा इस बात पर ध्यान देते हैं कि वह कितना गरीब है।' अभिजीत सावंत ने आगे कहा, 'अगर आप रीजनल रियलिटी शोज देखेंगे तो उनमें दर्शकों को शायद ही कंटेस्टेंट के बैकग्राउंड के बारे में पता होगा। वहां लोग सिर्फ सिंगिंग पर ध्यान देते हैं लेकिन हिंदी रियलिटी शोज में प्रतिभागियों की दुखभरी कहानियों को ज्यादा सुनाया जाता है।'

इंडियन आइडल विवाद: अब अभिजीत सावंत ने निकाली भड़ास, बोले- 'शो में टैलेंट से ज्यादा गरीबी दिखाते हैं'
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को करोड़ों रुपये दान देने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन विवादों में घिर गए हैं। उनके द्वारा दान दिए गए करोड़ों रुपये को लेकर सिख राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। अमिताभ बच्चन पर साल 1984 में हुए सिख कत्लेआम को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। अब इस पूरे मामले में एक और बड़ा खुलासा हो गया है। अमिताभ बच्चन ने दस साल पहले ही पूरे मामले को लेकर पत्र लिखा था। अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया था। ये पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दान पर विवाद: बिग बी पर लगे सिख विरोधी होने के आरोप, वायरल हो रहा 10 साल पहले अकाल तख्त को लिखा गया पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram
'पटियाला बेब्स' फेम एक्टर अनिरुद्ध दवे को कोरोना संक्रमण से हालत गंभीर होने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था। एक्टर करीब दो हफ्ते से भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अब अभिनेता ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी फैंस को दी है। अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'शुक्रिया, सिर्फ छोटा सा शब्द लग रहा है। मैं पिछले 22 दिन से अस्पताल के बिस्तर पर आप सबका प्यार, दुलार, दुआ, अरदास, आशीर्वाद, प्रेयर, प्रार्थना को महसूस कर पा रहा हूं। 85% फेफड़े संक्रमित है वक्त लगेगा। कोई जल्दी नहीं है। अब बस खुद की सांस लेनी है मुझे, जल्द ही मुलाकात होगी।'

अपडेट: अनिरुद्ध दवे ने फैंस का जताया आभार, बोले- 85% फेफड़े संक्रमित हैं वक्त लगेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें