सिमरत कौर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सनी देओल के साथ काम करने पहला अनुभव कैसा रहा ?
उनको पहली बार इस फिल्म में देखा, दूर खड़े सीन शूट कर रहे थे। उनकी आवाज दूर से ही सुनकर मैं अलग फील करने लगी थी कि जिनको पर्दे पर देखा था आज उन्हें सामने से देख रही हूं। अनिल सर ने ही मेरे बारे में सनी सर को बताया। उनके साथ मेरा एक इमोशनल सीन था और मैं काफी नर्वस हो गई थी। सनी सर ने कहा कि तुम एक्टिंग के बारे में सोच रही हो, तुम इसको एक्टिंग मत सोचे, बस दिल से फील करोगी, तो इमोशन के भाव अपने आप तुम्हारे चेहरे पर आ जाएगा। दो मिनट का ब्रेक लो उसके बाद शूट करते हैं। उनकी दी हुई यह सलाह अब ताउम्र मेरे साथ रह जाएगी।