फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में थिएटरों तक दर्शकों को लाने निकला 'सिम्बा', साथ मिला 'सुपर 30' और 'सांड की आंख' का

Fri, 28 Aug 2020 06:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 2
सिम्बा, सुपर 30, सांड की आंख - फोटो : ट्विटर
फिल्म निर्माता कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्मों 'सिम्बा' और 'सुपर 30' को एक बार फिर से अमेरिका के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है। ये दोनों ही फिल्में अपने वर्ल्ड वाइड रिलीज के दौरान पहले भी अमेरिका में रिलीज हो चुकी हैं। यही नहीं भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' भी शुक्रवार से वहां के सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है।



दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सिम्बा' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसको रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान, सोनू सूद आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी की मशहूर पुलिस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। सीरीज की चौथी किस्त 'सूर्यवंशी' बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन देश में सिनेमाघरों के बंद होने के कारण उसे रिलीज नहीं किया गया है। 'सिम्बा' को देश और विदेश में समीक्षकों से तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुपर 30' को पिछले साल जुलाई में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को देश और विदेश दोनों में ही समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है और दर्शकों को भी जुटाने में यह फिल्म कामयाब रही। इसकी कहानी बिहार के जाने-माने गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है जिनका पर्दे पर किरदार अभिनेता ऋतिक रोशन ने निभाया है। ऋतिक के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।



अब इन तीनों फिल्मों को अमेरिका में एक बार फिर से रिलीज किया गया है। दरअसल, लॉकडाउन भर मनोरंजन का काम बंद रहा है इसलिए सिनेमाघरों में रिलीज करने वाली सामग्री की भी कमी है। इसके अलावा पहले की तरह दर्शक सिनेमाघरों में जुट नहीं रहे हैं इसलिए फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को धीरे-धीरे सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी कुछ ऐसे देश में हैं जिनमें लॉकडाउन के बाद कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखकर सिनेमाघर खोले गए हैं। ये देख कर सिनेमाघर मालिकों ने भी सरकार से थिएटरों को खोलने की इजाजत देने की गुहार लगाई है लेकिन इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है।

पढ़ें: दिसंबर से शुरू होगी कंगना की इस फिल्म की शूटिंग, फैमिली मैन संग दिखेंगी समांथा समेत मनोरंजन की पांच फटाफट खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें