फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू'-'पद्मावत' के बाद तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनीं 'सिम्बा', 12 दिन में कमा लिए इतने करोड़

Wed, 09 Jan 2019 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
simmba - फोटो : instagram
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। 26 दिसंबर को रिलीज हुई सिम्बा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। सिम्बा को एक बड़ा फायदा ये भी मिला कि दो हफ्ते में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सिम्बा का ही जलवा बरकरार है।
विज्ञापन

2 of 5
simmba - फोटो : instagram
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'साल 2018 की ये तीसरी फिल्म है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है। इससे पहले संजू और पद्मावत ने यह कारनामा कर दिखाया है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.02 करोड़, शनिवार को 13.32 करोड़, रविवार को 17.49 करोड़ और सोमवार को 6.16 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 11  दिन में कुल 196.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
simmba - फोटो : instagram
मंगलवार के आंकड़ों को भी जोड़ दें तो फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा दिन का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़, पद्मावत ने 300 करोड़ की कमाई की थी।

 

4 of 5
simmba - फोटो : instagram
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba - फोटो : instagram
इस सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए करण जौहर ने एक पार्टी होस्ट की। पार्टी में रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार साथ में नजर आए। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं, जो कि सिंघम बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें