फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन की सर्जरी के बाद ऋतिक ने पीएम मोदी को दिया हेल्थ अपडेट, बताया अब कैसे हैं पिता

Wed, 09 Jan 2019 10:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakesh roshan
ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि उनके पिता राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है । ऋतिक ने राकेश रोशन के साथ जिम की एक फोटो शेयर की और बताया कि उन्हें कैंसर हुआ है। साथ ही ये भी कहा कि सर्जरी के दिन भी उन्होंने जिम मिस नहीं किया ।
विज्ञापन

2 of 5
rakesh roshan - फोटो : twitter
इस खबर के मीडिया में आते ही फैंस और बॉलीवुड स्टार्स से लेकर पीएम मोदी तक ने राकेश रोशन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर ट्वीट किया । पीएम ने लिखा- ''डियर ऋतिक, श्री राकेश रोशन जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं । वे फाइटर हैं । मुझे भरोसा है कि वे साहस के साथ इस चुनौती का सामना करेंगे ।''
 

 
विज्ञापन

3 of 5
rakesh roshan lifetime achievement award
इसके जवाब में ऋतिक ने भी पीएम मोदी को शुक्रिया कहा । ऋतिक ने लिखा, 'थैंक्यू सर, आपकी शुभकामनाओं के लिए । मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि डॉक्टरों के अनुसार पिता की सर्जरी अच्छे से हुई ।' बता दें, ऋतिक ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पिता को कुछ हफ्ते पहले Squamous Cell Carcinoma की पहली स्टेज डायगनॉज हुई ।

4 of 5
rakesh roshan
पिछले दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स के कैंसर की चपेट में आने की खबर आई थी । इरफान खान और सोनाली बेंद्रे के गंभीर बीमारी से जूझने की खबर ने फैंस को हैरत में डाला था । अब इस लिस्ट में राकेश रोशन का भी नाम शामिल हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakesh roshan
ये एक तरह का थ्रोट कैंसर है । राकेश रोशन की वर्क फ्रंट की बात करें तो वे कृष फ्रैंचाइजी की चौथी सीरीज की तैयारी कर रहे हैं । फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर सुपरहीरो के रोल में दिखेंगे । वहीं ऋतिक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' का प्रमोशन कर रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें