फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमी ग्रेवाल ने ऋषि कपूर के सामने दिया था बेहद बोल्ड सीन, राज कपूर की देन हैं ये 4 अभिनेत्रियां

Wed, 16 Oct 2019 01:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zeenat aman madakini - फोटो : twitter
आज भी जितनी भी बार आप राज कपूर की फिल्में देखते हैं वहीं क्रेज रहता है। राज कपूर अपनी फिल्मों में अक्सर वो सब कुछ दिखाते थे, जिससे वो खुद गुजर चुके होते थे। राज कपूर ने बॉलीवुड को न सिर्फ एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी बल्कि एक्ट्रेस को बोल्ड अवतार में पहली बार परदे पर उतारने वाले वही थे। तो चलिए आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन दिए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
simi garewal
सिमी ग्रेवाल-'मेरा नाम जोकर'
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने स्टूडेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी ने निभाया था। सिमी ग्रेवाल उस वक्त की ऐसी अभिनेत्री थी, जिन्होंने इस फिल्म में सबसे पहले न्यूड सीन दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
vyjayanthimala
वैजयंती माला-'संगम'
राज कपूर की फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। वैजयंती माला ने पहली बार इस फिल्म में बिकनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

4 of 5
Zeenat Aman Shashi Kapoor
जीनत अमान-'सत्यम शिवम् सुदंरम'
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम् सुदंरम' भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
मंदाकिनी- 'राम तेरी गंगा मैली' 
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है। इस सीन के लिए मंदाकिनी को आज भी याद किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें