सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्क्रिप्ट, निर्देशन और अदाकारी ने डुबोई लुटिया
फिल्म की स्टारकास्ट में सलमान खान लीड रोल में हैं। रश्मिका मंदाना उनकी हीरोइन हैं जो 'पुष्पा 2' और 'एनिमल' की सफल फिल्मों में दिख चुकी हैं। उनके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म के निर्देशक ए आर मुरुगदास हैं, जिन्होंने 'गजनी' जैसी हिट फिल्म दी थी। साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। कई बड़े सितारों के बावजूद स्क्रिप्ट और डायरेक्शन की कमजोरी ने फिल्म को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।