नील नितिन मुकेश
- फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh
15 साल की उम्र में लिया था दाखिला
नील उस वक्त सिर्फ 15 साल के थे जब उन्होंने अनुपम की एक्टिंग स्कूल जॉइन की थी। उन्होंने इस बारे में कहा, "जब मुझे पता चला कि अनुपम सर एक्टिंग स्कूल खोल रहे हैं तो मैंने ठान लिया कि मुझे वहां पढ़ना है। मेरी उम्र कम थी पर उन्होंने मुझे मौका दिया। उस पहले बैच में ऋतिक, अभिषेक जैसे सितारे थे। अनुपम सर की फिल्में देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ था। कॉमेडी, विलेन, फैमिली रोल - हर किरदार में वह कमाल करते हैं। वे एक गिरगिट की तरह ढल जाते हैं। मेरे लिए वे दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अनुपम सर खुद एक संस्थान हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा। आज उनके स्कूल में लेक्चर देना मेरे लिए सम्मान की बात है।"