फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Trailer Launch: 'पापा, कटप्पा', सलमान ने पिता सलीम खान से खास अंदाज में कराया सत्यराज का परिचय

Sun, 23 Mar 2025 08:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Trailer Launch Event: हाल ही सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म के विलेन सत्यराज ने दिलचस्प  बात साझा करते हुए बताया कि उन्हें सलीम खान से कैसे मिलवाया गया?
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान, सत्यराज, सलीम खान - फोटो : यूट्यूब, इंस्टाग्राम
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सत्यराज को 'बाहुबली' फिल्म में कट्टप्पा के किरदार से पूरे भारत में काफी ज्यादा लोकप्रिय हासिल हुई। रविवार (23 मार्च) को  उन्होंने अपने इस किरदार को लेकर एक खास बात साझा की। उन्होंने कहा कि सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में काम करने से ज्यादा खुशी उन्हें सलमान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान से मिलने में हुई।
Sikandar Trailer: 'सिकंदर' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, एक घंटे में बटोरे इतने लाख व्यूज
विज्ञापन

2 of 7
सत्यराज - फोटो : इंस्टाग्राम @sibi_sathyaraj
सलीम खान से मिलकर खुश हुए सत्यराज
फिल्म 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्यराज ने अपनी खुशी जाहिर की। इस फिल्म में वह मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। सत्यराज ने कहा कि इस इवेंट से पहले उन्हें सलीम खान से मिलने का मौका मिला, जिसे वह अपने लिए बहुत बड़ा अवसर मानते हैं।
Sikandar: 31 साल छोटी एक्ट्रेस संग काम करने पर हुआ सवाल तो भड़के सलमान, बोले- आपको क्यों दिक्कत हो रही है?
विज्ञापन

3 of 7
सत्यराज - फोटो : इंस्टाग्राम @sibi_sathyaraj
सलमान ने खास अंदाज में कराया परिचय
सत्यराज ने कहा, "आज मेरे लिए सबसे खुशी की बात ये रही कि मैं सलीम जी से मिल पाया। सलमान ने मुझे उनसे मिलवाया और कहा, 'पापा, ये कट्टप्पा हैं।' मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि जब मैं कॉलेज में पढ़ता था तब मैंने सुना था कि सलीम-जावेद साहब ने अपनी स्क्रिप्ट से कई एक्टर्स को हीरो बनाया। सलमान जी के साथ काम करने से ज्यादा, सलीम जी से मिलना मेरे लिए बड़ा मौका है।"
Sikandar Movie: 'सिकंदर' फिल्म की खास बातें, क्यों बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट? जानिए पांच कारण

4 of 7
सत्यराज - फोटो : इंस्टाग्राम @sibi_sathyaraj
विलेन की भूमिका पर कही ये बात
सत्यराज ने फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगदास को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एआर मुरुगदास ने उन्हें इस फिल्म में एक बार फिर से विलेन का किरदार निभाने का मौका दिया है। सत्यराज ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं पिछले 47 साल से इंडस्ट्री में हूं। मैं अब तक 258 फिल्में कर चुका हूं। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक विलेन के रूप में की थी। बाद में, मुझे हीरो बनने का मौका मिला और मैंने 100 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। मुरुगदास सर ने मुझे फिर से एक विलेन बनाया। पहले जब मैंने ऐसा रोल किया था तो वो ट्रेंडसेटर बन गया था। इस बार फिर से उस स्टाइल में काम करके बहुत मजा आया।"
विज्ञापन

5 of 7
काजल अग्रवाल फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का हिस्सा बनीं - फोटो : इंस्टाग्राम
काजल अग्रवाल ने साझा किया अनुभव
फिल्म 'सिकंदर' में सत्यराज के अलावा काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन और शरमन जोशी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में काजल अग्रवाल ने कहा, "इतनी बड़ी फिल्म और इतने शानदार सितारों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे नहीं लगता कि फिल्मों की संख्या मायने रखती है, हर बार वही उत्साह रहता है।"
विज्ञापन

6 of 7
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
शरमन ने की सलमान की जमकर तारीफ
वहीं, शरमन जोशी ने सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को शानदार करार दिया। उन्होंने कहा, "मैं सलमान सर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे बहुत प्यार दिया। उनके बारे में जो बातें सुनी थीं, वो सच निकलीं। वह सच में बहुत अच्छे इंसान हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
इन दिन रिलीज होगी फिल्म
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'सिकंदर' एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले सलमान टाइगर 3 में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें